पटना फुटबॉल संघ का सम्मान समारोह कल
पटना 24 फरवरी: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में शुक्रवार (25 फरवरी) को राजधानी के आम्रपाली वैक्वेंट हॉल (स्काडा बिजनेस सेंटर), सोन भवन,आर ब्लॉक चौराहा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नेशनल रेफरी की परीक्षा पास करने वाले दो निर्णायकों समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा।
यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के चेयरमैन समीर कुमार महासेठ ने दी। उन्होंने बताया कि नेशनल रेफरी की परीक्षा में शशि कुमार सुमन और अरुण हासंदा ने लिखित व शारीरिक दोनों परीक्षा पास की है।उन्होंने बताया कि रेफरी बोर्ड के सदस्यों समेत अन्य निर्णायकों व संघ के सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा।



Post Comment