Loading Now
×

सद्भावना कप में धीरज इलेवन भोजपुर ने एसएस क्लब पटना को हराया

सारण 25 फरवरी: सद्भावना कप में खेले गए गुरुवार के मुकाबले में धीरज इलेवन भोजपुर ने एसएस क्लब पटना को 66 रनो से पराजित कर दिया। टॉस धीरज इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।

धीरज इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में ऋतिक 35रन ,धीरज के 30 रन ,अभिनित 33 और सुजीत 34 के रनो के मदद से सभी विकेट खोकर 213 रनो का स्कोर बनाया वही गेंदबाजी करते हुए एसएस क्लब पटना के अमन ने 6 और तुषार ने 3 विकेट लिया।

जबाबी पारी खेलने उतरी एसएस क्लब की टीम 24 ओवर में सिर्फ 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जिसमे तुषार ने 31,आर्यन 21 और मो गुलरेन ने 21 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए धीरज ने 5 और गौतम ने 3 विकेट झटके। मैन ऑफ़ द मैच धीरज को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment