Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में हेलेंस ने बैरगनिया को 9 विकेट से हराया।

सीतामढ़ी 25 फरवरी: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे छठा दिन का मैच बैरगनिया और हेलेंस के बीच खेला गया ।

बैरगनिया के कप्तान गौरव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमे बैरगनिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई । जवाब में उतरी हेलेंस की टीम ने 12 ओवर में ही लक्ष्य को 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। और 9 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया ।

आज के मैच का उदघाटन श्री देवेन्द्र कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरसंड के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्री नारायण कुमार अग्रवाल पूर्व क्रिकेटर के द्वारा हेलेंस के गेंदबाज उत्सव को प्रदान किया गया जिसमे उन्होंने 4 विकेट झटके ।

आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर तुषार मिश्रा थे । पंकज कुमार सिंह एव श्री विवेक मिश्रा कन्वेनर के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद उपस्थित रहे है ।

Post Comment