Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में स्टार ने पुपरी को 8 विकेट से हराया।।

सीतामढ़ी 11 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे 20वा दिन का मैच पुपरी और स्टार के बीच खेला गया ।

जिसमे पुपरी के कप्तान नेहाल कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पुपरी ने 30ओवर में 147रन 5विकेट खोकर बनाए।

जवाब में उतरी स्टार की टीम 25.4ओवर में 148रन बनाए । इस प्रकार स्टार ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया । आज के मैच का उदघाटन सी ई ओ श्याम किशोरे प्रसाद के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार के सूरज भान को 62 नवाद रन बनाने के लिए श्री कृष्ण रंजन वर्मा ने प्रदान किया । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Post Comment