अररिया जिला क्रिकेट लीग में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ब्लू 5 विकेट जे विजयी
अररिया 16 मार्च: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का पांचवां मैच फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ब्लू फारबिसगंज और दुर्गा मंदिर क्रिकेट क्लब आर एस के बीच नेताजी स्टेडियम में खेला गया।
निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस दुर्गा मंदिर कल्ब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दुर्गा मंदिर के बल्लेबाजों ने 26ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 112 रन बनाए।
दुर्गा मंदिर के बल्लेबाज देवराज सिंह ने 39 रन ओसामा ने 18 रन राहुल राय ने 17 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एफसीए के गेंदबाज जितेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार और रितेश कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी खेलने उतरी एफसीए के बल्लेबाजों शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 18 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया। एफसीए बल्लेबाज अभीषेक कुमार ने 37 रन देवांशू राय ने 26 रन जितेन्द्र कुमार ने नाबाद 10 रन बनाए। दुर्गा मंदिर के गेंदबाज सौरभ गांधी ने 2 विकेट लिए।
मैच के अंपायर गौवर और जय प्रकाश गुप्ता थे स्कोरिंग उज्जवल ने किया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बाशु दा दारा सिंह अशोक मिश्रा अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण गोपेश सिन्हा तनवीर आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।



Post Comment