Loading Now
×

शैलेंद्र कुमार स्मृति अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट 22 मार्च से, तैयारियां शुरू

पटना 16 मार्च: आगामी 22 मार्च से राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में वात्सल्या कंप्यूटर के सहयोग से वरिष्ठ खेल पत्रकार शैलेंद्र कुमार की स्मृति में शैलेंद्र कुमार मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी गई है। कई कमिटियों का गठन किया गया है।उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 24 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। सभी मैच नॉक आउट आधार पर 25-25 ओवरों के खेले जायेंगे। प्रतिदिन एक-एक मैच होंगे।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच,बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, मैन ऑफ द सीरीज समेत कई अन्य पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें आशुतोष सिन्हा से मोबाइल नंबर 6203394884 और संतोष तिवारी से 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ममें खेलने हेतू आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा।

Previous post

यूसी स्पोर्ट्स शानदार जीत के साथ प्लेयर्स मेमोरियल अंडर 17 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

Next post

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में मुशराफ सरफराज के अर्धशतक से कायनात क्रिकेट क्लब विजयी

Post Comment