Loading Now
×

वेस्टर्न जोन: हेमन ट्रॉफी के एकतरफ़ा मुकबले में गोपालगंज ने पश्चिमी चंपारण को 115 रनो से हराया

सोनपुर: बिहार क्रिकेट संघ के प्रसिद्ध टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के मैच वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में  सोनपुर के रेलवे स्टेडियम में आज का मैच गोपालगंज और पश्चिम चंपारण के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पश्चिमी चंपारण ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपालगंज ने उत्कर्ष सिंह 30 रन , सचिन 43 रन विकास चौधरी 29 रन राहुल राज 30* के पारी के बदौलत निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 242 रन बनाए । पश्चिमी चंपारण के तरफ से हिमांशु दो विकेट, चंद्रप्रकाश तीन विकेट , फजल दो विकेट , लोकेश एक विकेट लिए। जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमी चंपारण का शुरुआत अच्छी नहीं रही सलामी बल्लेबाज अभिषेक 6 रन , आदित्य 8 रन जल्द आउट हो गए । उसके बाद चंद्र प्रकाश 50 रन और आदित्य सिंह 27 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए पूरी टीम 35 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । गोपालगंज के तरफ से अमोद तीन विकेट सचिन तीन विकेट राहुल दो विकेट सौरव एक विकेट और अनुभव को एक विकेट मिला । गोपालगंज के सचिन कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा ।

Post Comment