Loading Now
×

राजेश-शैलेंद्र-आलोक (आरएसए) मेमोरियल क्रिकेट का कार्यक्रम जारी

पटना। मोइनुल हक स्टेडियम में 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे राजेश-शैलेंद्र-आलोक (आरएसए) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट में हर दिन 25-25 ओवर के दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे।

उद्घाटन मुकाबले में हैप्पी हाई स्कूल का सामना एसकेपुरी से होगा इसके बाद सरदार पटेल सीसी का मुकाबला सीएपी पठान होगा। दूसरे दिन लालमति देवी स्कूल का मुकाबला बसावन पार्क से और वाईसीसी का मुकाबला ट्रैम्फैंट सीसी होगा। 13 अप्रैल को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। 14 अप्रैल को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Post Comment