Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में पाटलिपुत्र यंग एफसी और ओम इलेवन एफसी ने अंक बांटे

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला फुटबॉल लीग में रविवार को खेले गए मैच में ठाकुर बाबा एफसी के नहीं आने से इलेवन ब्रदर्स एफसी को वाकओवर मिल गया।

दूसरा मैच पाटलिपुत्र यंग एफसी और ओम इलेवन एफसी के बीच खेला गया। दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। पहले हाफ के 26वें मिनट में इंद्रजीत कुमार ने गोल कर ओम इलेवन एफसी को 1-0 की बढ़त दिला दी।दूसरे हाफ में पाटलिपुत्र यंग एफसी के खिलाड़ी पूरी मजबूती के साथ मैदान पर उतरे और खेल के 58वें मिनट में कैफ आलम द्वारा पेनाल्टी के सहारे गोल की मदद से मैच में वापसी और अंतत: मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ओम इलेवन एफसी के विकास मेसरा और रंजीत कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया।

कल का मैच :फ्लाइंग बड्र्सएफसी बनाम सिंह इलेवन एफसी। न्यू यारपुर एफसी बनाम दुजरा एफसी।

Post Comment