Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने गायत्री सीसी को 197 रनों से हराया

मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट लीग में आज भारती जूनियर ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 197 रनों के बड़े अंतर से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती जूनियर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 273 रन आठ विकेट खोकर बनाएं।

जिसमें भारती जूनियर के तरफ से रवि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए वही प्रकाश ने 60,उत्सव ने 48,राहुल ने 36,आदित्य ने 23 एवं कैफ ने 10 रन बनाए।गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से आतिश ने 2,नवनीत ने 1, आशीष केशव ने 1, निशांत ने 1, अभिषेक ने 1, एवं पंकज ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी गायत्री क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19 ओवर में 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से शिवम ने 10 एवं आतिश ने 15 इन दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सके।गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से विशाल ने 4,आदित्य ने 3,राहुल किशोर ने 2 एवं रवि ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के आदित्य को दिया गया।आज के अंपायर विकाश कुमार एवं अंकित कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका राजकुमार ने निभाई।कल का मैच: क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर बनाम बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment