Loading Now
×

रोहतास जिला अंडर-19 लीग मे स्टार वारियर्स ने एलीट यंस को 6 विकेट से हराया।।

सासाराम(रोहतास):-रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित U-19 सुनील ज्वाला क्रिकेट लीग का नवां मैच स्टार वारियर्स बनाम एलिट यंस के  बीच खेला गया।

एलिट यंस टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट यंस निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 117 रन का स्कोर खड़ा किया एलिट यंस के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष 46 रन विरू 25 रन स्टार वारियर्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए वरून ने 4 विकेट सिद्धार्थ ओंमकार अभिषेक अंशु, ने 1 -1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार वारियर्स कि टीम ने मात्र 21 वे ओवर में 4 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया स्टार वारियर्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वरुन 43 रन नाबाद अश्विनी 13 रन प्रशांत 12 रन। एलिट यंस के तरफ से गेंदबाज करते हुऐ प्रिंस, वीरू, प्रिंस, वाई. के. ने 1-1विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच स्टार वारियर्स के ऑलराउंडर वरुण कुमार को दिया गया अंपायर की भूमिका में दिपक कुमार धीरज कुमार स्कोरर ऋषि कुमार का योगदान रहा ।मौके पर शैलेश कुमार,टीम एसोसिएशन बनारसी दादा,मेंबर मंटू यादव,आजाद खान संजू बाबा बबलू कुमार मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

इस आशय की जानकारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने दी।।

Post Comment