Loading Now
×

एनसीए अंडर-19 महिला कैंप के लिए उत्तर प्रदेश की 7 खिलाड़ियों का हुआ चयन,देखे नाम

कानपूर: उत्तर प्रदेश की 7 अंडर-19 महिला खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी(एनसीए) कैंप के लिए किया गया है। जो 16 मई से 9 जून तक चलेगी। चयनित महिला खिलाड़ियों को 15 मई तक अपने कैंप के स्थान पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

एनसीए के ओर से मिले मेल में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ को अपने फिजियो से चयनित खिलाड़ियों को टेस्ट कर फिट या अनफिट रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। चयनित खिलाडी में अल्लाहाबाद से फलक नाज़,पार्श्वि चोपड़ा जीबी नगर से,वर्णिका सहारनपुर से,शिखा गाज़ियाबाद से,रामा खुश्वाहा आगरा से,सोनम यादव फ़िरोज़ाबाद से ,गरिमा यादव कानपूर से और अर्चना देवी कानपूर से चयनित हुई है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment