एयरपोर्ट प्रीमियर लीग मे CISF के छबील चौहान हैट्रिक सहित झटके 6 विकेट
पटना :एयरपोर्ट प्रीमियर लीग का दसवां मैच CISF और विस्तारा के मध्य CISF के अनिशाबाद मैदान में खेला गया। टॉस विस्तारा की टीम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।
विस्तारा ने पहले खेलते हुए 06 ओवरों में कुल 10 विकेट खोकर 14 रन बनाए। जवाब में खेलने के लिए उतरी CISF की टीम ने 15 रन, एक विकेट के नुकसान पर बना लिया। CISF ने ये मैच 09 विकेट से जीता।
CISF के छबील चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने मैच में कुल 07 रन देकर 06 विकेट लिए। उन्होंने लगातर तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर इस टूर्नामेंट में पहली हैट्रिक बनाई।



Post Comment