Loading Now
×

एयरपोर्ट प्रीमियर लीग मे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया पटना विजयी

पटना : एयरपोर्ट प्रीमियर लीग का ग्यारावा मैच AAI पटना (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ) और एयर इंडिया के मध्य CISF के अनिशाबाद मैदान में खेला गया।

टॉस एयर इंडिया की टीम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। एयर इंडिया ने पहले खेलते हुए 12 ओवरों में कुल 07 विकेट खोकर 92 रन बनाए। जवाब में खेलने के लिए उतरी AAI पटना की टीम 94रन, 04 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर मे बना लिया।

AAI पटना ने ये मैच 06 विकेट से जीता। AAI के राकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने मैच में कुल 21 रन नाबाद बनाए।

Post Comment