Loading Now
×

स्व : राज किशोर सिंह मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज,

पटना : स्व : राज किशोर सिंह मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार उद्धघाटन दानापुर नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ अनु कुमारी, और परिषद के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजू जयवाल ने किया।

उद्धघाटन मुकाबला प्रो क्रिकेट एकेडमी और बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिकेट के बीच खेला गया। जिसमे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुई 18 ओवर मे 173 रन बनाकर ढेर हो गई।

टीम के लिए अतिस 64 रन, सकीर 37 रन बनाये वही गेंदबाजी मे बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिकेट के आदित्य ने चार विकेट झटके।

174 रनो के जबाब मे उतरी बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिकेट की टीम 18.4 ओवर मे सिर्फ 129 रन बनाकर ढेर हो गए। जिसमे राहुल ने 23 और हिमांशु ने 17 रन बनाये। गेंदबाजी मे आयुष ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।मैन ऑफ़ द मैच अतिस को दिया गया।

इस मौक़े पर कृष्णा यादव ओपी यादव, अमित, भूषण और अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 

Post Comment