Loading Now
×

ओपन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए खगड़िया जिले के खिलाड़ी रवाना।

संवाददाता ✍️-मनोज कुमार (खगड़िया)

खगड़िया : नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगरिया के टीम मैनेजर प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि राज्य स्तरीय शत रंज प्रतियोगिता के तत्वाधान में मधेपुरा जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित ओपन राज्य स्तरीय एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 जून 2022 से होने जा रहा है।

इस आयोजन में भाग लेने हेतु नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगरिया के दो खिलाड़ी केशव कुमार यशवंत एवं माधव कुमार यशवंत मधेपुरा के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मधेपुरा में शतरंज खेलते हुए खगड़िया के खिलाड़ी नशा मुक्ति का भी संदेश देंगे।

खगड़िया जिला वासियों ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश दिया है। संदेश देने वालों में नशा मुक्त भारत के महासचिव अंबुज कुमार पोद्दार, स्वयं सहायता समूह खगरिया के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की, सचिव अमित कुमार, विवेक भगत,कामरेड संजय कुमार, शतरंज खिलाड़ी अमरनाथ कुमार, हर्षवर्धन राज, युगल किशोर बंटी ,संजय कुमार जयसवाल, एवं नीरज कुमार के अलावे सैकड़ों खेल प्रेमी व शतरंज खिलाड़ी शामिल हैं।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment