नौगछिया क्रिकेट लीग मे अमित के शानदार अर्धशतक से नौगछिया वॉरियस विजयी
नौगछिया | करण क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में चल रहे नौगछिया क्रिकेट लीग का दुसरा मुकाबला नौगछिया ब्लास्टर और नौगछिया वार्यस के बीच खेला गया |
जिसमे ब्लास्टर टीम के कप्तान हर्ष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए | जिसमे ब्लास्टर की तरफ बल्लेबाजी करते हुए चंदन ने 36 रनों और रिक्कू खान ने 27रनों की सर्वाधिक पारी खेली | वही वारियस की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान देवकांत पांडे ने 3 विकेट और अमित , निखिल राज ने 2_ 2 विकेट लिए |
वही नौगछिया वॉरियस ने 164 रनों के लक्ष्य के जबाब मे 19 ओवर में आसानी से जीत दर्ज कर लिया। वॉरियस की तरफ से बल्लेबाजी में अमित ने 88 रन की सर्वाधिक और राकेश ने 27 रनों की पारी खेली।



Post Comment