पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग जुलाई के अंतिम सप्ताह से
पटना: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने दी।
उन्होंने कहा कि पटना फुटबॉल संघ से संबंद्ध सभी टीमों से आग्रह है कि यथाशीघ्र अपना पंजीयन करवा लें। पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
Post Comment