Loading Now
×

UPCA कल से आयोजित करने जा रही है भूतपूर्व खिलाडियों के लिए लेवल “0” प्रशिक्षण कार्यशाला

कानपुर : उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा प्रदेश के भूतपूर्व खिलाडियों के लिए लेवल 0 ” प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 8 जुलाई से 10 जुलाई , 2022 तक कमला क्लब के प्रांगण में आयोजित की जा रही है ।

इस बृहत कार्यक्रम को संचालित करने हेतु राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी द्वारा वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री आर . मुरलीधर एवं श्री हितेष गोस्वामी नियुक्त किये गये है । संघ के इस विशिष्ट कार्यशाला ( Educator Programme ) के फलस्वरूप प्रदेश के उदीयमान खिलाडियों को प्रशिक्षण का विशेष लाभ मिलेगा ।

इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रातः दिनांक 8 जुलाई 2022 को 8.30 बजे कमला क्लब प्रागण में किया जा रहा है । इसकी जानकारी कमला क्लब के सी.ई.ओ दीपक शर्मा ने दी है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment