Loading Now
×

बिहार राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता 16 जुलाई से

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य अंडर-11 (बालक एवं बालिका) शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 16 जुलाई से किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल के सभागार में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के आधार पर चयनित 2-2 खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का  प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय निर्णायक नन्दकिशोर को प्रतियोगिता का मुख्य निर्णायक  नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन एडहॉक कमिटी , पटना जिला शतरंज संघ के सहयोग से अजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ के फेसबुक पेज , वेबसाइट पर जाकर अपनी एंट्री कर सकते हैं ।अधिक जानकारी के लिये अखिल बिहार शतरंज संघ , सम्बंधित जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों से अथवा मुख्य निर्णायक नन्दकिशोर से 6200562294 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Post Comment