Loading Now
×

जेनिथ कॉमर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना। स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में चल रहे जेनिथ कॉमर्स कप अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने राणा क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित किया।

टॉस राणा क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाये।
जवाब में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने 16.3 ओवर में दो विकेट पर 144 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पांच विकेट चटकाने वाले सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रभात सिंह ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

राणा क्रिकेट क्लब : 23 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट रोहित 27 रन, प्रिंस 26 रन, अतिरिक्त 58 रन, अभिषेक 5/25, शान 2/30,कृष 2/12, हर्ष रंजन 1/25

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी : 16.3 ओवर में दो विकेट पर 144 रन कृष 50 रन, विशाल 31 रन, अतिरिक्त 40 रन, रानी 1/17,इशु 1/18

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment