Loading Now
×

मुजफ्फरपुर अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट जीता

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने एम डी सी ए ग्रीन को 3 विकेट से हराया।

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम डी सी ए ग्रीन ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 22 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें एम डी सी ए ग्रीन के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इमरान ने 33, अक्षद ने 18,शिव प्रकाश ने 12 एवं आर्यन ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से जनाब अली ने 4,मोहित ने 2,राजन ने 1,सहबाज ने 1 एवं अभिषेक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत के लिए 115 रन बना लिए।स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कोमल ने 39,जनाब अली ने 21 एवं साष्वत ने 15 रन बनाए।गेंदबाजी में एम डी सी ए ग्रीन के तरफ से इमरान ने एक,शिव प्रकाश ने दो,अमृतांशु ने एक एवं अभिषेक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट के जनाब अली को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं राज कुमार थे वही स्कोरर आर्यन एवं मुरारी मौजूद थे।कल का मैच:बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी बनाम जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी।

Post Comment