Loading Now
×

बाबू राम नारायण सिंह मेमोरियल टी -20 टूर्नामेंट मे एसएसआर सीसी व बरबीघा सीसी विजयी

पटना : बाबू राम नारायण सिंह मेमोरियल टी -20 अंडर -16 टूर्नामेंट के लीग मैच मे आज का पहला मुकाबला एसएसआर क्रिकेट क्लब पटना बनाम एलपीएस क्रिकेट क्लब जगदीशपुर आरा के बिच हुआ जिसमे एसएसआर क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीता।जिसमे मैन ऑफ द मैच अमन कुमार को मिला।

वही दूसरा मैच एसएसआर क्रिकेट क्लब सारण बनाम बरबीघा क्रिकेट क्लब शेखपुरा के बीच खेला गया जिसमें एसएसआर क्रिकेट क्लब सारण की टीम 61/8 कुल 20 ओवर में बनाए। जिसे बरबीघा क्रिकेट क्लब ने 64/4 महज 8 ओवर मे जीत हासिल कर लिया।

एसएसआर के अंशुमन ने 4 विकेट हासिल किया। वही शेखपुरा के धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष रंजन रॉय, राहुल सिंह, एवं अरविंद सिंह मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment