Loading Now
×

ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट के सेमीफाइनल में सीएबी

पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज द्वारा प्रायोजित ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सीएबी ने अपने ही ग्राउंड की टीम सीएबी ऑल स्टार को 42 रन से पराजित किया।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए चौथे व अंतिम क्वार्टरफाइनल मैच टॉस सीएबी ने जीता और आयुष के अर्धशतक की मदद से 25 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाये।

जवाब में सीएबी ऑल स्टार की टीम 22.3 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के प्रोफेसर कुमार गौरव ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

सीएबी : 25 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन आयुष 55 रन, तन्मय 22 रन, मनीष 18 रन, अतिरिक्त 34 रन, दिव्यांशु 2/34, अमित 2/35,अंकित 1/17, अभिनव 1/27, रन आउट-3

सीएबी ऑल स्टार-22.3 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट अंकित 23 रन, सूरज 22 रन, प्रभात 14 रन, अतिरिक्त 24 रन, आयुष पटेल 3/17, आदित्य 2/14, नीरज 2/12, रन आउट-3

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment