Loading Now
×

अर्जुना क्रिकेट एकेडमी बाबू राम नारायण सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मे

पटना : बाबू राम नारायण सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला अर्जुना क्रिकेट एकेडमी बेतिया बनाम बरबीघा क्रिकेट एकेडमी शेखपुरा के बीच खेला गया। जिसमें अर्जुना क्रिकेट एकेडमी ने 4 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

पहले बैटिंग करने उतरी बरबीघा क्रिकेट एकेडमी शेखपुरा की टीम ने कुल 104/10 रन 17 ओवर में बनाई। शेखपुरा के सूरज विजय ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए वही बेतिया के आयुष कश्यप ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी अर्जुना क्रिकेट एकेडमी की टीम ने लक्ष्य को महज 16 पॉइंट 3 ओवर में खत्म कर मैच को अपने पक्ष में किया। आयुष कश्यप ने ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया और उनके शानदार गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सचिन ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए वही बेतिया के संजीव शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी अर्जुना क्रिकेट एकेडमी बेतिया की टीम ने 17.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर मैच को अपने नाम किया। मौके पर मौजूद राहुल सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment