समस्तीपुर जिले से बीसीए कैंप के लिए 6 खिलाड़ियों का चयन,संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई
समस्तीपुर : बीसीसीआई द्वारा आयोजित मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार कैंप में समस्तीपुर से 6 खिलाड़ी का चयन किया गया है। अंकुर झा’ राम सुरेश’ मोहम्मद आलम’ आदर्श पराशर’ दिलेश्वर चंदन और सुमन कुमार सभी खिलाड़ियों को समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर सचिव सोनू झा संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह और चयनकर्ता अश्वनी कुमार वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।
आपको मालूम हो बिहार क्रिकेट संघ द्वारा 1 सितंबर से बिहार सीनियर टीम का कैंप लगाया जायेगा। इसकी जानकारी बिहार क्रिकेट संघ ने अपने वेबसाइट पर जारी कर दिया है।



Post Comment