Loading Now
×

शिक्षक दिवस बॉल बैडमिंटन कल

पटना : शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस एकदिवसीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) का आयोजन महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा,पटना में कल किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ की संयोजक नेहा रानी के देखरेख में किया जायेगा। प्रतियोगिता में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मरची,पटना कोचिंग कैम्प व मेजबान महंत हनुमान शरण विद्यालय की बालक एवं बालिका टीमें भाग लेगी।

Post Comment