Loading Now
×

महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में दिल्ली ने बिहार को 72 रनो से हराया

पटना : बीसीसीआई के द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के प्री-क़्वार्टरफाइनल मुकाबले में बिहार का मुकाबला दिल्ली के बीच खेला गया जिसमे बिहार को दिल्ली ने 72 रनो से पराजित करते हुए अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 5 विकेट खोकर 120 रन बनाया। जिसमे उपासना और स्वेता 32 -32 रन बनाया,इसके अलावे रिया नाबाद 16 रन बनाये। गेंदबाजी में बिहार की ओर से आर्या,ख़ुशी,याशिता,वैदेही को एक एक विकेट मिला।

जबाब में उतरी बिहार की महिला टीम 12.4 ओवर में 48 रन बनाकर आल आउट हो गई। सबसे अधिक रन हर्षिता ने 13 रन बनाया। गेंदबाजी में आन्तरा को तीन और प्रिया को दो विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment