Loading Now
×

मुज़फ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के लिए क्लब एवं खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर से

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के लिए 22 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पंजीकरण की तिथि निर्धारित की गई है व नवंबर के अंतिम सप्ताह से जिला अंडर 16 क्रिकेट लीग एवं सीनियर जिला लीग चरणबद्ध शुरू कर दिया जाएगा।इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने दी है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक टीमें मिठनपुरा स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीकरण पत्रिका प्राप्त कर सकते हैं। जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए 3500 + 500= 4000 (पंजीकरण शुल्क 3500, पंजीकरण पत्रिका शुल्क 500 रुपया) निर्धारित किया गया है जिसे ड्राफ्ट या चेक ही जमा करना अनिवार्य है।

Post Comment