Loading Now
×

कूच विहार ट्राॅफी टूर्नामेंटः बिहार ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का किया फैसला

पटना : कूच विहार ट्राॅफी टूर्नामेंट का शुभारंभ पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में शुक्रवार को हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में बिहार ने टॉस जीतकर ओड़िशा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहे इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के सफल संचालन के लिए एसीयू इंचार्ज सुनील कुमार सिंह बनाए गए हैं।

वहीं बीसीसीआई की ओर से मैच के लिए रेफरी फाजिल मोहम्मद, अंपायर गजानंद वशिष्ठ व दर्शन हुराकडली के अलावा ऑनलाइन स्कोरर अमित कुमार तिवारी, मैनुअल स्कोर अभिनव कुमार व वीडियो एनलिस्ट अभिषेक कुमार के साथ-साथ सहायक वीडियो एनलिस्ट अंकित कुमार को नियुक्त किया गया है। बिहार टीम के लोकल मैनजर शैलेंद्र सिंह और मेहमान टीम के लोकल मैनजर अविनाश कुमार शुक्ला है।

Previous post

अंडर-14 क्रिकेट:हिमांशु और जैद अली की शानदार गेंदबाजी से बिलासपुर ने बनाई पहली पारी में बढ़त

Next post

शतक पर शतक फिर टीम इंडिया में नहीं मिल रहा सरफराज को जग़ह?क्या चनयकर्ताओं को नहीं भाता प्रदर्शन

Post Comment