Loading Now
×

बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित फेयरवेल मैच में सचिन एकादश जीता

पटना ‘ बसावन पार्क क्रिकेट के दो सीनियर खिलाड़ी सचिन पांडे (रेवा विश्वविद्यालय,बैंगलोर) और आशुतोष मिश्रा (दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय) अपने आगे की शिक्षा के लिए जा रहे है!

बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी अपने दोनों खिलाड़ी के लिए एक फेयरवेल मैच 50 ओवर का हिलसा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को आयोजित किया!

टॉस आशुतोष एकादश की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यश प्रताप के शानदार 64(54) रनों के सहारे 142 रनों बनायें!सचिन एकादश के लिए खुद सचिन पांडे ने 3 विकेट 23 रन खर्च कर और अरव झा ने भी 3 विकेट 23 रन खर्च कर प्राप्त किये!

सचिन एकादश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हैं आयुष पटेल के जुझारू 51 नाबाद रनों के बदौलत 27.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाकर अपने मैच जीत लिए!आशुतोष एकादश के लिए हिमांशु राज ने 4 विकेट 52 रन खर्च कर और रूपेश कुमार ने 2 विकेट 25 रन खर्च कर प्राप्त किए!आयुष पटेल को शानदार 51 रनों नाबाद की पारी के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया!

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment