लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट बना चैंपियन
पटना। दानापुर कैंट स्थित वारिक मैदान पर आयोजित हुए समाजसेवी स्व. नन्हक महतो की जयंती पर आयोजित एकदिवसीय फाइनल मैच में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने करण के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत दानापुर दमदार की टीम को छह विकेट से पराजित किया।
आज के मैच में करण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राज्य के प्रतिष्ठित खेल आयोजक संतोष तिवारी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के सीईओ नवीन कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।



Post Comment