Loading Now
×

विजय हजारे ट्रॉफी: बारिश में धुला बिहार का पहला मैच, अंक बंटे

पटना: बीसीसीआई द्वारा बेगलुरु में प्लेट ग्रुप के विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में आज बिहार व तमिलनाडु के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

अल्लूुर क्रिकेट स्टेडियम थ्री में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की टीम 17.1 ओवर दो विकेट खोकर 106 रन बनाकर खेल ही रही थी कि बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा।

समयावधि तक बारिश न रुकने पर मैच को रद्द कर दिया गया। बिहार के लिए हर्ष विक्रम सिंह व वीर प्रताप सिंह ने एक—एक सफलता हासिल की। बिहार अब अपना अगला मुकाबला रविवार यानि 13 नवंबर को गोवा के खिलाफ खेलेगी।

Post Comment