Loading Now
×

कूच बिहार ट्रॉफी : बिहार पर हरियाणा ने बनाई 217 रन की बढ़त,बिहार की पारी सस्ते में सिमटी

पटना। कूच बिहार ट्रॉफी में मेजबान हरियाणा ने बिहार पर 217 रन की बढ़त दूसरे दिन का मैच्के समाप्त होने तक बना ली। बिहार की पहली पारी 71 रनों पर सिमट गई है। हरियाणा ने पहली पारी में 216 रन बनाये हैं जबकि दूसरी पारी में मेजबान टीम बिहार को फॉलोआन नहीं खिलाया और खुद खेलते हुए दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। मयंक शांडिल्य 35 और यशवर्धन दलाल 5 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं।

रोहतक के चौधरी वंशी लाल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हरियाणा ने पहले दिन के 7 विकेट पर 183 रन से आगे खेलते हुए 216 रन पर ऑल आउट हो गई। बिहार की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज राम सुरेश सूरी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कुमार श्रेय मात्र 3 रन बना कर आउट हो गए। विराट पांडेय भी खाता नहीं खोल सके। वहीं अनिमेष व आदित्य भी कमाल नहीं दिखा सके। कप्तान आयुष आनंद 13, हर्षित और अभिषेक ने 22—22 रन बनाकर बिहार का स्कोर 71 रन तक पहुंचा।

संक्षिप्त स्कोर

हरियाणा की पहली पारी — 216 रन पर आलआउट
बिहार पहली पारी— 44.2 ओंवर में 71 रन पर आलआउट, हर्षित 22, अभिषेक आनंद नाबाद 22, आयुष आनंद 13, विकेट— सामंत जाकड़ 4—25, राहुल राठी 2—15, ईशांत भारद्वाज 1—5, अभिजीत 1—5 , मयंक शांडिल्य ने 1—10 , पार्थ वत्स 1—4
हरियाणा दूसरी पारी— 26 ओवर में 1 विकेट पर 72 रन, मयंक शांडिल्य नाबाद 35, सामंत जाकड़ 32, यशवर्धन दलाल नाबाद 5, विकेट— अनूप कुमार 1—14

Post Comment