Loading Now
×

बिहार रणजी ट्रॉफी टीम के लिए ट्रायल 24 नवंबर को पटना में

पटना : बिहार रणजी ट्रॉफी  के टीम चयन के लिए बिहार क्रिकेट संघ द्वारा 24 नवंबर को मोइनुल-हक स्टेडियम, पटना में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल सुबह 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक चलेगा।

सभी खिलाड़ियों को जिला संघ के द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। सभी जिला संघों से विगत हेमन ट्रॉफी के परफॉर्मर प्लेयर सहित कुल तीन खिलाड़ियों को अनुशंसित किया जाएगा।

1. सभी जिला संघ खिलाड़ियों और उनके पिता के नाम तथा जन्म तिथि को Capital Letters में लिख कर अनुशंसित करने की कृपा करेंगे।

2. ट्रायल में सभी खिलाड़ी कंप्यूटर कृत जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंतिम तीन वर्ष के विद्यालय का अंक पत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र/ Bonafide Certificate, PAN CARD & Cancel Cheque के साथ भाग लेंगे। (विस्तृत जानकारी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के वेबसाइट – https://biharcricketassociation.com/bcci-notification.php?value=16 का अवलोकन करे)

3. विजय हज़ारे 2022-23 के कैंप से रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए अनुशंसित खिलाड़ी, सैयद मुश्ताक़ अली T-20, विजय हज़ारे 2022-23 टीम के सभी खिलाड़ी और विगत वर्ष के सभी खिलाड़ी जो रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के टीम में थे वे सीधा 26 नवंबर को कैंप में रिपोर्ट करेंगे।

4. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अतुल कुमार (मोबाईल नंबर: 8789807983) पर संपर्क किया जा सकता है।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment