Loading Now
×

COOCH BEHAR TROPHY: बिहार पर आंध्रा ने पारी व 177 रन से दर्ज की जीत

पटना : कूच बिहार ट्रॉफी के खेले गए मैच में आंध्रा ने पारी व 177 रन से बिहार पर जीत दर्ज की। आंध्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 106.1 ओवर में 341 रन पर आल आउट हो गई।

अमरावती के मंगलगिरी स्थित एसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दूसरे दिन ही आंध्रा ने बिहार को हरा दिया। आंध्रा के 341 रन के जवाब में खेलने उतरी बिहार की टीम महज 29 ओवर में 73 रन पर ही ढेर हो गई। फॉलोआन बचाने को खेलने उतरी बिहार की कमाल नहीं दिखा सकी। दूसरी पारी में 18.4 ओवर में 91 रन पर ही सिमट गई। बिहार की ओर से पहली पारी में अनिमेष ने सर्वाधिक 22 रन जबकि श्रेय ने 15 रन बनाए।

वहीं दूसरी पारी में विश्वजीत शुक्ला ने 36 गेंदों पर 53 रन बनाए। आंध्रा की इस जीत में गेंदबाज मल्लिकार्जुन व एसके आदिल हुसैन ने अहम भूमिका निभाई। दूसरी पारी में मल्लिकार्जुन ने 9 ओवर में 49 रन खर्च कर 5 विकेट व आदिल हुसैन ने 2.4 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं पहली पारी में आदिल ने 5 विकेट और मल्लिकार्जुन ने 3 विकेट चटकाए थे। इधर, बिहार के लिए अनूप ने चार व आदित्य ने दो सफलताएं हासिल की।

संक्षिप्त स्कोर:
आंध्रा: पहली पारी में 106.1 ओवर में 341 रन पर आल आउट, के निखिलेश्वर 41, के रेवथ रेड्डी 99, एम अभिनव 29, एस वेंकट राहुल 92, जीएसपी तेजा 20, एमके दत्ता 30, अतिरिक्त 22, विकेट— अनूप 4/64, आदित्य 2/72, अनिकेत 1/61, प्रियम चौबे 1/53, मनू 1/25,
बिहार दूसरी पारी में 18.4 ओवर में 91 रन पर आलआउट, विश्वजीत शुक्ला 53, आदित्य 8, प्रियम चौबे 8, विकेट— मल्लिकार्जुन 5/49, एसके आदिल हुसैन 3/11

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment