Loading Now
×

सिवान जिला क्रिकेट लीग में गोरियाकोठी क्रिक्रेट क्लब 54 रन से जीता

सिवान:  जिला क्रिकेट लीग का 14th मैच गोरियाकोठी ग्राउंड में खेले जा रहे गोरियाकोठी क्रिकेट क्लब बनाम पाथमेकर क्रिक्रेट क्लब को खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर गोरियाकोठी क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पे 188 रन बनाये।। गोरियाकोठी क्रिकेट क्लब के तरफ से प्रियांशु ने 48 रन बनाए। पाथमाकेर क्रिकेट क्लब के तरफ से तनवीर और अभितांशु ने 2-2विकेट लिया।

जवाब में पाथमेकर क्रिकेट क्लब 29 वे ओवर में 134 रन ही बना पाई। आयुष ने 48 रन बनाए, अभिषेक ने 2विकेट लिए। निर्णायक की भूमिका में बीसीए पैनल के अंपायर राजेश यादव और अखलाक माही थे।सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि कल का मैच महराजगंज क्रिक्रेट क्लब बनाम दानिश क्रिकेट एकेडमी और बी एच आर मैरवा बनाम जिरादेई क्रिक्रेट क्लब के बीच होगा।

Post Comment