Loading Now
×

तेघरा क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 107 रन से हराया

  • तेघरा क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 107 रन से हराया।
  • रजनीश ने झटके 4 विकेट बने मैन ऑफ़ द मैच

बेगूसराय : बेगूसराय जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर बेगूसराय जिला अंडर 19 लीग का तीसरा मुक़ाबला तेघरा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

तेघरा क्रिकेट क्लब के कप्तान अंकित ने टॉस जीत कर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला लिया तेघरा की तरफ से अंकित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये सर्वाधिक 69 रन बनाए जबकि लालू ने 63 रन का योगदान दिया जिसकी मदद से तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से भास्कर ने 5 और ऋतिक ने शानदार बॉलिंग करते हुये 3 विकेट अपने नाम किये।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम राजनीश की घातक गेंद बाजी( 6 ओवर 14 रन 4 विकेट ) के सामने मात्र 19.3 ओवर में 93 रन पर ही सिमट गयी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से लैला ने 15 रन का योगदान दिया।

मैन ऑफ़ द मैच रजनीश को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क रणवीर अनुराग गौतम सोनू आदि उपस्थित रहे।अंपायर – राज मालिक और ऋषि मेहता और स्कोरर – नितीश राणा थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment