किशनगंज जिला क्रिकेट लीग : यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को पराजित कर एस वाई सी सी जूनियर सेमीफाइनल में।
किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2021-22 का आज तीसरा क्वार्टर फाइनल यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बनाम एस वाई सी सी जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए जिसमें सावन ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन एवं रोहित ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए वंही एस वाई सी सी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए बादशाह ने तीन विकेट एवं मनीष ने दो विकेट हासिल किए
119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस वाई सी सी जूनियर ने 17. 5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें सौरभ ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन एवं मनीष ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए वहीं यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने दो विकेट एवं अमन ने दो विकेट हासिल किए।
29 रन एंव 2 विकेट लेने वाले एस वाई सी सी जूनियर के मनीष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के मैच के अंपायर थे राजकुमार डोगरा एवं विक्रम श्रीवास्तव , स्कोरर थे आसिफ ।



Post Comment