Loading Now
×

जहानाबाद जिला जूनियर डिवीज़न लीग में महाकाल इलेवन ने इरावत फीड्स को 63 रनो से हराया।

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में महाकाल इलेवन ने इरावत फीड्स को 63 रनो से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर इरावत फीड्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ,पहले बल्लेबाज़ी करते हुए महाकाल इलेवन ने 30 ओवरों में 7 विकेटो के नुकसान पे 200 रनो का स्कोर खड़ा किया , महाकाल इलेवन के तरफ से प्रिंस कुमार ने 50, अंकुल कुमार के 43 और अभिनव प्रकाश ने 25 रनो का योगदान दिया ।इरावत फीड्स के तरफ से आदित्य गुप्ता ने 3 और निखिल नायक में 2 विकेट हासिल किया ।

201 रनो का पीछा करने उतरी इरावत फीड्स 30 ओवरों के समाप्ति पे 5 विकेट खोकर मात्र 136 रन ही बना पाई और मैच 63 रनो से हार गई ।इरावत फीड्स के तरफ से अभिनव कुमार ने 46 और समीर मेहता ने 36 और आदित्य गुप्ता ने 11 रनो का योगदान दिया ।महाकाल इलेवन के तरफ से प्रिंस कुमार और दीपू कुमार ने 2,2 विकेट हासिल किया ।

प्रिंस कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

Post Comment