Loading Now
×

बांका जिला क्रिकेट लीग में सोनू एलेवन ने मनियारपुर टीम को 4 विकेट से पराजित किया

बाँका। बाँका जिलान्तरगत भेड़ामोड़ (बाराहाट) मैदान पर खेले जा रहे जिला क्रिकेट लिग के तीसरे मैच में आज सोनू एलेवन टीम ने मनियारपुर क्रिकेट टीम को 4 विकेट से पराजित कर दो अंक अर्जित किए।

टाॅस जीतकर मनियारपुर की टीम बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन सोनू एलेवन के गेंदबाजों ने उसके सपने को चकना-चूर करते हुए, 19वें ओवरों में ही मात्र 120 पर समेट दिया। इसमें सबसे अधिक अमन ने 3 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। सोनू एलेवन एलेवन की ओर से अभिषेक ने 27 रन खर्च कर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

जबावी पारी खेलने उतरी सोनू एलेवन की टीम ने 11 वें ओवर में ही छह विकेट खोकर 121 रन बनाकर मैच जीत लिए। ओपनर बल्लेबाज अमित कुमार सिंह ने 9 चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 63 रन बनाया। इस पारी की बदौलत उसे मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मनियारपुर टीम के प्रमोद कुमार ने 23 रन खर्च कर चार विकेट लिया। मणिकांत मिश्र और सरफराज ने बेहतरीन अंपायरिंग किए।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव उत्तम कुमार राय, धन्नू जी, महेन्द्र जी,अमन कुमार, अनबारूल जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment