Loading Now
×

इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में आशीष के नाबाद शतक से ए.एन. कॉलेज, पटना फाइनल में

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम सेमीफाइनल में आज ए.एन. कॉलेज, पटना ने ए. एन. एस. कॉलेज, बाढ़ को 90 रनों के भारी अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ए. एन. कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 239 रन बनाए। ए. एन. कॉलेज की ओर से ओपनर बल्लेबाज आशीष मिश्रा ने नाबाद 129 बनाया। वहीं विनीत कुमार ने 55 रन बनाए ।

आशीष ने जड़ा नाबाद 129 रन, इस से पहले अर्धशतक भी जड़ा था

लक्ष्य का पीछा करते हुए ए. एन. एस. कॉलेज बाढ़ की टीम 149 रन पर ऑल आउट हो गई। ए. एन. एस. कॉलेज बाढ़ की ओर से कुंदन कुमार ने जहां 57 रन बनाए वहीं अमोद कुमार ने 24 रन । ए. एन. कॉलेज की ओर से सौरभ ने सर्वाधिक 4 विकेट तथा सुभाष कुमार ने 2 विकेट लिए। ए. एन. कॉलेज के आशीष मिश्रा को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।

Post Comment