Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट : एसकेपी क्रिकेट अकैडमी 5 विकेट से जीता

पटना :  शाखा मैदान पर शनिवार को साल 2022 के विदाई के उपलक्ष्य में बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी अंडर-14 और एसकेपी क्रिकेट अकैडमी अंडर-14 के बीच 35-35 ओवरों का एक प्रदर्शनी मैच खेला गया!

बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के कप्तान शोभित सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया!
बसावन पार्क क्रिकेट के लिए शौर्य प्रताप सिंह और शब्द कुमार (चिंटू) ने सधी हुई 50 रनों की पारी की शुरुआत की! लेकिन लेग स्पिन गेंदबाज ओम प्रकाश ने 2 ओवर में 2 विकेट लेकर बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी को जबरदस्त झटका दिया और कप्तान दिव्या केशव ने ने जबरदस्त गेंदबाजी (4 विकेट) करते हुए बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी को 171 रनों पर रोक दिया!
बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के लिए शौर्य प्रताप सिंह ने 36 रन, शब्द ने 14 रन, हर्षित राज ने 13 रन और अदव्य वर्धन ने 11 रन बनाये!

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसकेपी क्रिकेट अकैडमी की टीम अर्पित कमल के नाबाद अर्धशतकीय पारी (56 रन), अंश-नव के 25 रनों और साहिल राज के 10 रनों के सहारे 31.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया! बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी के तरफ से शिवम अखोरी ने 2 विकेट प्राप्त किए!

एसकेपी क्रिकेट अकैडमी के कप्तान दिव्य केशव को शानदार गेंदबाजी (4 विकेट) के लिये मैन ऑफ मैच का पुरस्कार वाईसीसी क्रिकेट अकादमी के कोच संतोष कुमार ने प्रदान दिया!

Post Comment