Loading Now
×

बिहार के सुशांत और मोनू का चयन भारतीय बेसबॉल टीम के कैंप के लिए हुआ

पटना: बिहार के लिए बड़े ही हर्ष की बात है की 15वीं वेस्ट एशिया बेसबॉल कप में भाग लेने वाली भारतीय बेसबॉल टीम के कैंप में बिहार के दो खिलाड़ी सुशांत शेखर और मोनू कुमार का चयन किया गया है।

15वीं वेस्ट एशिया बेसबॉल कप इस्लामाबाद में आगामी 25 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होने वाली है जिसके लिए भारतीय टीम का कैंप पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में 6 से 21 जनवरी तक लगाया जाना है । इसकी जानकारी बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार जे अध्यक्ष श्री दिलजीत खन्ना ने दी है।।

Post Comment