बेगूसराय प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा,तैयारी पूरी
- बेगूसराय प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा
- फाइनल मुकाबला बेगूसराय नाइट राइडर्स और बरौनी सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
- बेगूसराय जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल।
बेगूसराय : जिले के गांधी स्टेडियम में विगत 4 दिसंबर से आयोजित बेगूसराय प्रीमीयर लीग का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी बुधवार को सुबह 11 बजे से गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा आयोजन समिति के द्वारा बीपीएल के फाइनल मैच की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
फाइनल का मुकाबला बेगूसराय नाइट राइडर्स और बरौनी सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में बेगूसराय जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे उक्त जानकारी मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दी।



Post Comment