Loading Now
×

किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में एचएफसीसी हलीम चौक बिजयी।

किशनगंज:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग सत्र 2022-23 ए डिवीजन का आज छठा मैच एचएफसीसी हलीम चौक बनाम किशनगंज स्ट्राइकर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें एचएससीसी हलीम चौक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए जिसमें अमन जुलकर ने 107 रन एंव जुल्फिकार ने 26 रनों का योगदान दिया वहीं किशनगंज स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 3 विकेट एवं आरजू ने दो विकेट हासिल किया।

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज स्ट्राइकर 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 206 रन ही बना सके जिसमें मुशिर ने 84 रन एंव आरजु ने 39 रन का योगदान दिया वहीं एच एफ सी सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तोशिफ ने 3 विकेट एंव जुल्फिकार ने दो विकेट हासिल किया 107 रन बनाने वाले अमन जुलकर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिए जा रहे हैं।

मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव परवेज आलम गुड्डू ने मैन ऑफ द मैच अमन जुलकर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया । आज के अंपायर थे वारिस अली एवं विक्रम श्रीवास्तव स्कोरर थे दीपक संयोजक थे गणेश साह।विररंजन – संयुक्त सचिव जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment