मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 8 विकेट से हराया।
मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग में आज भारती जूनियर ने पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।
आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 27 ओवर में 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एकमात्र बल्लेबाज रेहान ने ही 13 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नही आ सका।गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से अक्षत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए वही आदित्य को 2,आर्यन को 2,ऋतिक को 1,गुड्डू को 1 एवम विक्रम को 1 विकेट मिला।
जवाब में खेलने उतरी भारती जूनियर ने 10 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 66 रन बना लिए।भारती जूनियर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित सिंह ने 24 रन,आदित्य गौरव ने नाबाद 26 एवम कृष्ण मुरारी ने नाबाद 7 रन बनाए।
गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सूर्यांश रंजन को 1,एवम अधिराज को 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुईं।
आज के मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के अक्षत को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवम सन्नी वर्मा थे वही स्कोरर की भूमिका में आयुष थे।



Post Comment