किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में डार्क नाइट विजयी।
किशनगंज: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग सत्र 2022-23 ए डिवीजन का आज सातवां मुकाबला डार्क नाइट बनाम एस वाई सी सी जूनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें एस वाई सी सी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए जिसमें अनफ ने 23 रन एवं साकिब ने 21 रनों का योगदान दिया वहीं डार्कनाइट की ओर से गेंदबाजी करते हुए अविनाश ने दो विकेट एवं ओसामा ने दो विकेट हासिल किए.
141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डार्क नाइट 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें सुंदरम ने नाबाद 46 रन एवं बलविंदर ने 43 रनों का योगदान दिया वही एस वाई सी सी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष ने दो विकेट एवं शाहनवाज ने एक विकेट हासिल किया।
43 रन एंव 1 विकेट लेने वाले बलविंदर को मैन ऑफ द मैच चुना गया टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिए जा रहे मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष तारीक इकबाल ने मैन ऑफ द मैच को मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे राजकुमार डोगरा एवं विक्रम श्रीवास्तव स्कोरर थे दीपक संयोजक थे गणेश साह ग्राउंड मेन थे अफरोज आलम उर्फ हैविट। विर रंजन -संयुक्त सचिव जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।



Post Comment