Loading Now
×

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में इलेवन ब्रदर्स ने इलेवन स्टार को 3 विकेट से हराया ।

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब एवं इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26.5 ओवर में शिवा के 30 रन (29 बॉल),संदीप के 18 रन (34 बॉल), करण के 12 रन (15 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 130 रन बनाया जिसके जवाब में इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 20.5 ओवर में आर्यन के 38 रन (32 बॉल), मासूम के 37 रन (30 बॉल) एवं आकाश के 15 रन (28 बॉल) की सहायता से 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाया।

इस प्रकार इलेवन ब्रदर्स ने इलेवन स्टार को 3 विकेट से पराजित किया। इलेवन ब्रदर्स की ओर से बादल ने 3 विकेट,बबलू ने 3 विकेट,अंकित ने 2 विकेट प्राप्त किया तथा इलेवन स्टार की ओर से रौशन ने 3 विकेट,सूरज एवं अविनाश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ के पैनल अंपायर मनोहर कुमार एवं रजनीश कुमार तथा स्कोरर अंकित एवं साहिल थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिता कुमारी,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी,कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत,पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम,पूर्व सचिव बादल कुमार,पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह तथा विश्वनाथ कुमार,नसीम आलम,सुनील कुमार गुप्ता,कौशल मिश्रा,सुमन कुमार झा,सुजीत सिंह इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंशु,अनंत मिश्रा,अनिकेत कुमार,सागर कुमार,सत्यमकुमार,सचिन,बबलू,रौशन,प्रिंस,हिमांशु,साहिल,मनीष,आयुष,करण,वरुण,प्रशांत,हर्ष, शीतांशु इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment