Loading Now
×

वीर कुंवर सिंह अंडर -16 क्रिकेट में अमरतिया के अर्धशतक से YCC क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना : वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज पूल बी लीग राउंड का दूसरा मुकाबला वाईसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकैडमी और बासावान पार्क क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया जिसमे वाइसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकैडमी की टीम ने 9 विकेट से इस मुकाबले में जीत दर्ज की ।

बिहार क्रिकेट संघ और पटना जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज टॉस वाईसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकैडमी की टीम ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बॉलिंग करते हुए बासवान पार्क क्रिकेट अकैडमी की टीम को 111 रन पर पूरे टीम को ऑल आउट कर दिया।

जबाब में उतरी वाईसीसी स्पोर्टस क्रिकेट अकैडमी की टीम ने 16ओवर में 1 विकेट खोकर 112 रन बना ली। और इस मुकाबले में सिर्फ 7 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट लिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच प्रियांशु कुमार प्रतिक दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर :

बासवान पार्क क्रिकेट अकैडमी 111/10(27ओवर)सूरज कुमार : 26 (40 बॉल), एमडी रसीद : 25 (20 बॉल),आयुष सिंह :10 (14 बॉल)।प्रियांशु कुमार प्रतिक : 4/8, : आशुतोष कुमार : 2/9, युवराज : 2/32,

वाईसीसी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकैडमी : 112/1(16ओवर)अमरतिया चौधरी : 66 (41 बॉल), पीयूष कुमार : 21 (42 बॉल)।राज किशोर :1/18

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

स्व.कमलेश,हरेंद्र यादव मेमोरियल राज्यस्तरीय आमंत्रण क्रिकेट में विजयी सीसी विजयी

Next post

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में भारती जूनियर ने पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 8 विकेट से हराया।

Post Comment